गिरडीह, जनवरी 20 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सोमवार को श्री श्री 1008 ग्राम देवी एवं शिव शक्ति अचल प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ बसरिया बाबा शिवधाम शिवसिंहडीह हरला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री श्री 1008 देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वज निरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह यज्ञ दिनांक 08 से 16 फरवरी तक आयोजित होगा, जिसके यज्ञाचार्य पंडित जय कृष्ण पांडे, उपाचार्य पंडित शिवनंदन पांडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता हेमलता शास्त्री, राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता पंडित व मारुति नंदन शास्त्री का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में रामकथा रस गंगा प्रवाहित होगी। इस यज्ञ में प्रथम पुजारी दिनेश यादव, द्वितीय पुजारी जोधी यादव, तृतीय पुजारी नोखलाल यादव, चतुर्थ लक्ष्मण यादव, जयनारायण यादव, बैजनाथ यादव, ढालो महतो, बलदेव यादव, सुरेश य...