काशीपुर, मई 7 -- काशीपुर। बसपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम बांसखेडा खुर्द निवासी सचिन गौतम ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पिता कृष्ण कुमार गौतम, खड़कपुर देवीपुरा में फोटोग्राफर का कार्य करते थे। 20 अप्रैल को गांव में ही शादी में फोटोग्राफी के काम से बारात में जाने के लिए सडक किनारे अपने साथी फोटोग्राफर रवि कुमार पुत्र राधेश्याम व आदित्य कुमार पुत्र कृपाल सिंह के साथ खड़े थे। बताया कि इस दौरान शाम 7 बजे चैती चौराहे की ओर से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी, जससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें कार से एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.