लखनऊ, अक्टूबर 10 -- मान्यवर कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित रैली में आए आगरा में किरावली के 60 वर्षीय राम प्रसाद की मौत हो गई। सुबह रैली स्थल पर जाते समय बाराबिरवा चौराहे पर उनकी हालत एकाएक बिगड़ गई थी। साथी और पुलिस उनको लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मानकनगर अजीत सिंह के मुताबिक राम प्रसाद और उनके साथी आगरा से बस से आए थे। बस शहर के आउटर पर खड़ी हो गई थी। इसके बाद सभी रैली स्थल पर जा रहे थे। इस बीच बाराबिरवा चौराहे पर उनकी हालत बिगड़ने लगी। पसीना पसीना हो गए। पुलिस ने पानी के छींटे मारे। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने हाथ-पैर चलाने शुरू कर दिए। लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोट रै...