शामली, फरवरी 10 -- बहुजन समाज पार्टी द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के गांव खेडीकरमू स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा 7 फरवरी को दिए गए दिशा-निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहा। बैठक में सहारनपुर मंडल के मुख्य जोन प्रभारी विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करते हुए मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाना पार्टी का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं बहुजन समाज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.