मुरादाबाद, फरवरी 6 -- मुरादाबाद। सात फरवरी को लखनऊ मे बसपा की अहम बैठक होगी। इसमें मुरादाबाद के बसपा नेता पहुंचेंगे। बसपा जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने बताया कि बहन जी पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगी। मुरादाबाद से प्रत्येक विधानसभा के दो-दो प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष और मंडल के प्रभारी, जिला संयोजक भाईचारा, जिला संयोजक बामसेफ को बुलाया गया है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक ट्रेन से बसपा नेता लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर के एवं 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर के यह बैठक बहुत अहम हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.