उरई, फरवरी 24 -- माधौगढ़। अमृता पैलेस में बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान बसपा नेतृत्व ने माधौगढ़ विधानसभा सीट से कुरौली निवासी व्यापारी आशीष पांडेय को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया। बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने मंच से आशीष पांडेय के नाम की घोषणा कर कहा पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। अहिरवार ने विश्वास जताया बसपा प्रदेश में 2007 की तरह ऐतिहासिक जीत दोहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित हैं और गरीब, दलित, पिछड़े, किसान, युवा व व्यापारी वर्ग के सम्मान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.