महाराजगंज, फरवरी 6 -- बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नयनसर गांव के खुर्रमपुर में फरेंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी कमलेश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष नारद राव, जिला कोषाध्यक्ष लालजी पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्र राव, पूर्व विधानसभा प्रभारी डॉ. राहुल कुमार एवं विधानसभा अध्यक्ष दुर्विजय गौतम ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बसपा नेता महेन्द्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से पूरी तरह लग जाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी क...