बदायूं, जनवरी 6 -- बिसौली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जिले भर में धूमधाम से मनाया जायेगा। जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की गयी। जिसमें बरेली में प्रस्तावित विशाल रैली को लेकर रूपरेखा बनायी। मंडल प्रभारी जयपाल सिंह ने कहा कि रैली में विधानसभा क्षेत्र से करीब एक हजार कार्यकर्ता बरेली जाएंगे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह, डॉ. क्रांति कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह धनगर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...