सहारनपुर, मई 12 -- सहारनपुर बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठित होने का आह्वान किया गया। देहरादून चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेशनल कोर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी ही नहीं बल्कि एक मिशन है। आज बहुजन समाज का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लोग बसपा सरकार को याद कर रहे हैं। आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है इसलिए कार्यकर्ता जी जान से संगठन के काम मे जुट जाएं। मण्डल कोर्डिनेटर डॉ मेघराज सिंह जरावरे ने कहा आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, देश के हालात ठीक नही है। महंगाई चरम सीमा पर है। बहुजन समाज पार्टी ही जन समस्याओं का समाधान कर सकती है। इस अवसर पर कुलदीप बालियान, राजेश प्रधान, सरफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.