देहरादून, मई 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बसंत विहार में घर के बार खड़े स्कूटर की डिग्गी से ढाई लाख रुपये चोरी हो गए। एक मई की रात हुई घटना में आठ मई को बसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात डा. डीएस लिंगवाल निवासी एचएनबी कॉलोनी, लेन तीन, अजबपुर के साथ हुई। उन्होंने बताया कि बीते एक मई की रात 10:40 बजे वह परिचित सुनील गुप्ता निवासी फेज दो, बसंत विहार के यहां खाने पर पहुंचे। अपना स्कूटर उनके मकान के बाहर पार्क कर दिया। स्कूटर की डिग्गी में 2.50 लाख रुपये रखे थे। वहां से खाने के बाद रात 11:40 बजे अजबपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। इस दौरान डिग्गी चेक की तो उसमें रखे ढाई लाख रुपये चोरी हो गए थे। यह देखकर वह हैरान रह गए। तत्काल परिचित से संपर्क किया और घटना बताई। अगले दिन पुलिस को सूचना दी। बसंत विहार थाने के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.