धनबाद, फरवरी 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में आयोजित बसंत-2026 वार्षिक एल्युमिनाई मिलन समारोह के दौरान दीप्ति लेडीज क्लब (डीएलसी) द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल तीनों दिन आकर्षण का केंद्र बने रहे। डीएलसी की अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन समन्वय के साथ लाइव फूड स्टॉल का सफल संचालन किया। स्टॉल पर मिलने वाले गोलगप्पा, दही बड़ा, पापड़ी चाट, झालमुड़ी, तिल लड्डू और गुलाब जामुन जैसे व्यंजनों को लोगों ने खूब सराहा। इसके अलावा चावल बड़ा, मालपुआ, चेना पोड़ा, आलू टिक्की चाट, लिट्टी-चोखा, डोसा, इडली, मोमो और गाजर का हलवा भी खास पसंद बने। नॉनवेज प्रेमियों के लिए चिकन बिरयानी और चिकन पकौड़ा भी उपलब्ध था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.