कोडरमा, जनवरी 24 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री राम संकीर्तन मंडल का 34वां वार्षिक उत्सव सह दो दिवसीय बसंत महोत्सव शनिवार को सामूहिक गजरा अर्पण एवं अबीर-गुलाल की होली के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। खुदरा पट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के रंग-बिरंगे उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। गायत्री शक्तिपीठ, झुमरी तिलैया द्वारा आयोजित दीप यज्ञ में अलीशा एवं राहुल कपसीमे यजमान रहे। देर शाम धनबाद से आए भजन गायक दीपक अरोड़ा एवं मंडल के मुन्ना भदानी द्वारा प्रस्तुत "होलिया में उड़े रे गुलाल, मैया तेरे मंदिर में." से भजनों पर श्रद्धालु भक्त झूमते नजर आए। अबीर-गुलाल खेलते समय श्रद्धालुओं ने बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। मुन्ना भदानी एवं राकेश कपसिमे द्वारा प्रस्तुत "मइया जी को आज पहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.