सीवान, जनवरी 24 -- सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के कला व संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का शुक्रवार को किया गया। डीएम विवेक रंजन ने महोत्सव में नौनिहालों और प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। बहरहाल, बसंत पंचमी महोत्सव के तहत संगीत नृत्य की विविध प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। संगीत महाविद्यालय की बालिकाओं ने आख्या शर्मा के नेतृत्व में समूह गायन और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने पीले वस्त्र में मनमोहक सरस्वती आराधना नृत्य को प्रस्तुत किया।हरेंद्र कुमार और ब्रजेश पटेल की जोड़ी ने लोक गीत प्रस्तुत किया। महोत्सव में स्मार्ट स्टेप्स आदि स्कूलों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आशुतोष नंदन, पूनम तिवारी, विक्की राय आदि शिक्षकों को भी सम्म...