मधुबनी, जनवरी 31 -- मधुबनी। नगर भवन में आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव में शनिवार को कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया। समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में मधुबनी जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों के आलावा राज्य के अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों ने पारंपरिक लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव का उद्घाटन अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार तथा कला एवं संस्कृति विभाग के पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों की तालियों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। समूह लोकगीत एवं लोकनृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.