देहरादून, जनवरी 23 -- बसंत पंचमी के मौके पर दून में अनेक जगह सरस्वती पूजा, अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वर दे वीणावादिनी मां वर दे.. की वंदना के साथ छात्रों ने अपनी पाठ्य पुस्तकें मां सरस्वती के चरणों में रखकर आशीर्वाद मांगा। देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तरायण काली बाड़ी मंदिर मॉडल कॉलोनी आराघर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। बच्चों ने मां सरस्वती से अपने उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की और अपनी पाठ्यपुस्तक को मां के चरणों में रख कर आशीर्वाद मांगा। सभी भक्तों ने मां की आरती कर पुष्पांजलि अर्पित की। उत्तरायण मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष अधीर मुखर्जी ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा लगभग 46 वर्षों से की जा रही है। बंगाली समुदाय के लोग पूरे देश में मां सरस्वती की पूजा बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.