भभुआ, फरवरी 12 -- भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम में बसंत पंचमी के दिन दर्शन-पूजन करनेवाले लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसी दिन से मां मुंडेश्वरी संस्कृति संस्थान के अध्यक्ष रहे पंडित राजमोहन उपाध्याय की धर्मपत्नी भगवती उपाध्याय की देखरेख में नौ दिवसीय सहस्रचंडी महायज्ञ शुरू होगा। मुंडेश्वरी धाम के सबसे पुराने इस महायज्ञ में विभिन्न गांवों से श्रद्धालु आते हैं। महायज्ञ में कई विद्वान पहुंचते हैं।रोहतासगढ़ तीर्थ मेला का प्रचार-प्रसार शुरू भगवानपुर। रोहतासगढ़ किला पर आयोजित होनेवाले जनजातीय तीर्थ मेले का प्रचार प्रखंड मुख्यालय में शुरू किया गया। पप्पू चेरो ने बताया कि मेला को लेकर मुख्यालय के बाजार में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लोगों के बीच पर्चा बांटा जा रहा है। इस मेला में नेपाल के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों के अजा वर्ग के लोग भाग ...