नई दिल्ली, जनवरी 23 -- Basant Panchami 2026: पंचांग के अनुसार माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 23 जनवरी शुक्रवार को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस बार पंचमी तिथि में कोई घटत बढ़त या संशय की स्थिति नहीं है, क्योंकि 23 जनवरी को सूर्योदय से पूर्व ही पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन माता सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है। बसंत पंचमी का दिन शुभ कामों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह-प्रवेश और खरीदारी जैसे काम किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलता है और उनका रिश्ता सात जन्मों तक बना रहता है। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था, इसलिए यह दिन शादी के लिए ...