शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- तिलहर, संवाददाता। बसंत कालीन गन्ना बोआई अभियान के तहत जीएम शैलेंद्र अस्थाना व सीसीओ दमिनेश रॉय ने चीनी मिल में आए गन्ना किसानों को जागरूक किया। किसानों को सरकार एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। गुरुवार को जीएम शैलेंद्र अस्थाना ने बसंत कालीन गन्ना बुवाई प्रचार प्रसार अभियान के अन्तर्गत किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु मिट्टी, बीज शोधन, उत्पादकता व आय बढ़ाने के लिए रिंग पिट व ट्रेच विधि के साथ सहफसली बोआई एवं बीज बदलाव की जानकारी दी। सीसीओ दमिनेश रॉय ने कहा कि नई गन्ना प्रजातियां जैसे को.शा.1723, 16202, 0118 आदि की बोआई करने से किसानों को लाभ मिलेगा। सीसीओ ने गन्ना फसल में लगने वाले कीट एवं रोग की रोकथाम के बारे में तथा के फार्म मशीनरी बैंक (एफएमबी) में उपलब्ध यंत्रों के उपयोग के संबंध में कृषकों को जागरूक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.