शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- श्रीरामचन्द्र मिशन के आश्रम में बसंत उत्सव-2026 के तीसरे चरण का शुभारंभ शुक्रवार को सामूहिक ध्यान के साथ हुआ। आयोजन में देश-विदेश से पहुंचे हजारों साधकों ने भाग लिया। सुबह से ही आश्रम परिसर में आध्यात्मिक गतिविधियां प्रारंभ हो गईं और सामूहिक साधना के दौरान मानव कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की गई। उत्सव का संचालन हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के सान्निध्य में किया जा रहा है। प्रातःकालीन सत्र में बड़ी संख्या में साधक ध्यान स्थल पर एकत्र हुए। निर्धारित समय पर सामूहिक ध्यान आरंभ हुआ, जिसमें पूर्ण शांति और अनुशासन के साथ साधना की गई। आश्रम परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर स्वयंसेवक सक्रिय रहे। अपने संदेश में दाजी ने आध्यात्मिक पथ पर आने वाली आंतरिक चुनौतियों का उल्लेख किया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.