जमशेदपुर, अगस्त 24 -- सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। साकची गुरुद्वारा की ड्योढ़ी साहिब रंग-बिरंगी रोशनी से माहौल को और भक्तिमय बनाएगी। शनिवार की शाम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के प्रधान निशान सिंह ने बयान जारी कर आह्वान किया कि साकची की संगत बसंती दस्तार और बसंती ओढ़नी धारण कर पुष्प वर्षा करते हुए गुरु साहब की पालकी साहिब का स्वागत कर गुरु महाराज की खुशिया प्राप्त करें। सरदार निशान सिंह ने सदस्यों से कहा कि वे शाम के वक्त समय पर गुरुद्वारा पहुंचें, ताकि पुष्प वर्षा के साथ गुरु साहब को रुमाला भेंट कर सकें। इस शहीदी नगर कीर्तन में साकची की संगत के साथ दूरदराज से आए श्रद्धालु भी भाग लेंगे। डयोढ़ी साहिब की रंग-बिरंगी रोशनी और शबद कीर्तन की मधुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.