सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर व बसंतपुर प्रखंड क्षेत्रों में जिला परिषद द्वारा 100 से अधिक व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराया गया है, जो अब अपने अंतिम चरण में है। जिला परिषद सूत्रों के अनुसार, इन दुकानों का निर्माण कार्य 30 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद इन्हें टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। इससे जिला परिषद को करोड़ों रुपये की नियमित आय होने की संभावना है। यह परियोजना जिला परिषद की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब तक जिला परिषद को अनुदान और सरकारी सहायता पर काफी हद तक निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन, इन दुकानों के निर्माण और किराये से होने वाली आय से परिषद की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। बताया गया है कि चैनपुर एवं बसंतपुर दोनों स्थानों पर बाजार क्षेत...