फरीदाबाद, अगस्त 31 -- फरीदाबाद। ओखला बैराज से रविवार को करीब 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बसंतपुर इलाके कई कॉलोनी में फिर पानी घुस गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है रविवार शाम तक करीब पांच सौ परिवार जरूरी सामान को लेकर सुरक्षित जगह पर पलायन करते नजर आए। हालांकि, कुछ लोग चोरी की डर से अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। शनिवार रात तक यमुना में करीब 48 हजार क्यूसेक पानी था लेकिन रविवार सुबह ओखला बैराज से सुबह के समय करीब 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ऐसे में यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से बसंतपुर पार्ट दो, गड्डा कॉलोनी, पहलवान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, शिव इंक्लेव पार्ट दो, तीन, अजय नगर, अटल चौक आदि करीब दस कॉलोनियों के अधिकांश घरों में पानी घुस गया। दक्षिण हरियाणा बिजली विरतण निगम (डीएचबीवीएन) की टीम ने भी सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.