शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- बसंतकालीन गन्ना बोआई को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और उत्पादक बनाने की दिशा में गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर में वैज्ञानिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य वर्ष 2024-25 के दौरान संचालित शोध परीक्षणों के निष्कर्षों की समीक्षा करना और उनके आधार पर आगामी रणनीति तय करना रहा। चर्चा इस बात पर केंद्रित रही कि किस तरह वैज्ञानिक शोध को खेतों तक उतारकर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा सके। बैठक में शोध सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज श्रीवास्तव और मेरठ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार ने भाग लिया। दोनों विशेषज्ञों ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई से जुड़ी नवीन तकनीकों, उन्नत किस्मों, रोपण की वैज्ञानिक विधियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और उत्पादन लागत घटाने...