पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। मोहल्ला बशीर खां में मदीना शाह चौराहे से इनायतगंज स्कूल तक बनी सड़क का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर व शिलापट का अनावरण कर किया। बरसों पहले बनी यह सड़क जर्जर थी। इसके बाद पालिका ने इस पर ध्यान दिया। सड़क का निर्माण होने पर लोकार्पण समारोह में पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभासद जाहिदा बी, मोहम्मद शरीफ, विकास बाबू, राशिद हुसैन, रईस अहमद, पूर्व सभासद नईम अंसारी, इमरान अंसारी, मोहन स्वरूप, रामनरेश वर्मा, हाजी मोहम्मद मियां, हाजी यामीन, दिलशाद मुन्ना, मुशर्रफ अली, कामिल अंसारी,इन्द्रेश चौहान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...