सासाराम, जून 17 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में मंगलवार की दोपहर नाली का पटिया हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान उनके बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों से लाठी, डंडे व तलवार चलने लगे। इसके बाद रोड़ेबाजी भी हुई। बीच बचाव करने पहुंचे मुखिया मुन्ना पासवान के साथ दोनों पक्षों से कई लोग जख्मी हो गए। कुछ देर के लिए गम्हरिया गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख मुखिया व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर, दरिहट, आरकोठा व डालमियानगर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गम्हरिया गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। वहीं दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.