नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की बवाना नहर में गुरुवार सुबह दो सगे भाई डूब गए। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग डीएम ऑफिस के गोताखोरों ने एक भाई का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बरामद शव की पहचान 13 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। वहीं, उसका भाई 9 वर्षीय मोहित लापता है। डीसीपी निधि वालसन ने बताया कि सुबह तकरीबन 7:15 बजे दो बच्चों के बवाना नहर में डूबने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस के अलावा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें 11 वर्षीय हर्ष नाम बच्चा मिला। उसने बताया कि वह अपने दोस्त रोहित, उसके भाई मोहित और एक अन्य के साथ नहर में नहाने आया था। इस दौरान मोहित और रोहित गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों ने बोट से नहर में दोनों भाइयों की तलाश करीब आठ किलोमीटर तक की। इस दौरान करीब पौने ग्यारह बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.