गाजीपुर, फरवरी 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। बीते 9 फरवरी की शाम करीब 6.30 बजे बाइक लेकर घर से निकले खरडींहा डिग्री कॉलेज के क्लर्क के अचानक लापता होने के बाद शुक्रवार को उसका शव बवाड़ा गांव के समीप गंगा घाट पर मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि क्लर्क की कथित प्रेमिका व उसके घर वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या करने के बाद शव को गंगा नदी में फेक दिया है। फिलहाल शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद उसका पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।करा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस इस केस में हत्या की पुष्टि कर सकती है। इस मामले में पुलिस ने दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। हालांकि पुलिस भी प्रथम दृष्टया इस केस को हत्या मानकर चल रही है। बताते चले कि शहर कोतवाली से सम्बद्ध ग...