फरीदाबाद, मार्च 28 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ में तिगांव रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज में पढ़ने वाले बी.कॉम प्रथम वर्ष के 18 वर्षीय छात्र रितेश की चाकू घोंपकर कर हत्या कर दी गई। हत्या अग्रवाल कॉलेज के बराबर वाली गली में दोपहर करीब एक बजे की गई। आरोप है कि उसकी हत्या कॉलेज में पढ़ने वाले थर्ड ईयर के एक छात्र ने अपने अन्य साथी छात्रों के साथ मिलकर की है। हत्या का कारण जूनियर-सीनियर को लेकर हुए विवाद बताया गया है। मरने वाले छात्र को कॉलेज के बराबर वाली गली में कन्फेक्शनरी की दुकान पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत आनन-फानन में युवक बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा था। मृतक के परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.