फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम मुक्त करने के लिए बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर सात लेन का बनेगा। इसके बनने से सब्जी मंडी कट से लेकर जेसीबी चौक तक जाम खत्म हो जाएगा। इससे दिल्ली और आगरा की ओर आवागमन और आसान होगा।शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस परियोजना का शिलान्यास किया। फ्लाईओवर को बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण कार्य डेढ़ साल के अंदर पूरा हो जाएगा। अभी निर्माण कार्य शुरू होने में करीब तीन माह का समय लग सकता है। यह रेलवे फ्लाईओवर बल्लभगढ़ अनाज मंडी कट से शुरू होगा। इसे पिलर पर बनाया जाएगा। यह रेलवे फ्लाईओवर एल्सन चौक से आगे जाकर खत्म होगा। इसके दोनों सिरों पर यूटर्न बनाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को फ्लाईओवर से नीचे और ऊपर जाने में आसानी रहेगी। यदि...