फरीदाबाद, जुलाई 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून की बारिश अब जिलेवासियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शुक्रवार को दोपहर अचानक आई बारिश से शहर में चारों तरफ जलभराव हो गया। जलभराव के चलते बल्लभगढ़ से बाटा पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। शहर के लोग घंटों जाम से जूझते रहे। लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा शहर के पॉश सेक्टर, कॉलोनियों में जल भराव हो गया। इसके अलावा बारिश की वजह से ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास को भी बंद कर दिया गया। सुबह साफ था मौसम शुक्रवार को सुबह मौसम साफ था और तेज धूप निकली थी। इससे उमस बढ़ गई थी। सुबह 9:30 बजे आसमान में अचानक बादल छाने लगे और 10 बजे तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश करीब दो घंटे तक जारी रही। इससे जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर जल भराव हो गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.