सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- सुलतानपुर,संवाददाता। लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार बल्दीराय तहसील क्षेत्र में शामिल 57 राजस्व गांवों को शासन से सदर तहसील में शामिल करने का राजाज्ञा जारी हो गया। शासनादेश आते ही गुरुवार को डीएम ने इसको लागू करने का आदेश दिया। इस तरह से गुरुवार को सभी 57 गांव बल्दीराय तहसील से कटकर सदर तहसील में शामिल कर लिए गए। राजाज्ञा लागू होने पर इन गांवों के लोगों ने विधायक विनोद सिंह के साथ जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। सपा शासनकाल में इसौली के तत्कालीन विधायक अबरार अहमद के प्रयास से बल्दीराय तहसील को तहसील के रुप में स्थापित किया गया था। इसमें बल्दीराय और धनपतगंज ब्लॉक के गांवों शामिल किया गया था। उस समय धनपतगंज ब्लॉक के मायंग राजस्व निरीक्षक क्षेत्र और धर्मदासपुर गोकुलपुरा राजस्व निरीक्षक क्षेत्र के 57 राजस्व गांव के ग्...