आगरा, दिसम्बर 5 -- नगर निगम ने शुक्रवार को दो स्थानों पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। पहली कार्रवाई बल्केश्वर की शिवपुरी कॉलोनी में हुई। यहां मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति ने पक्का शौचालय बना दिया था। इससे आवागमन पर प्रभाव पड़ रहा था। शिकायतकर्ता कुंवर सिंह की सूचना पर निगम ने बुलडोजर लगवाकर निर्माण हटवा दिया। दूसरी कार्रवाई कमलानगर के डी-ब्लॉक में की गई। यहां एक व्यक्ति ने सड़क किनारे ईंट का चट्टा लगाकर कपड़े प्रेस करने का काम शुरू कर दिया था। स्थानीय निवासी बटुकनाथ की शिकायत पर निगम टीम ने अतिक्रमण हटाया। निगम ने केन्द्रीय हिन्दी संस्थान से नगला बूढ़ी तक भी अभियान चलाकर सड़क किनारे कब्जे हटवाए। अतिक्रमण प्रभारी के अनुसार मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण दुर्घटना का कारण बनते हैं, इसलिए कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...