मैनपुरी, जून 9 -- कुरावली का ग्राम हाफिजपुर अव्यवस्थाओं का शिकार होकर रह गया है। ग्राम में भीषण गंदगी, जलभराव, पेयजल आदि की समस्या से लोग परेशान चल रहे हैं। ज्यादातर ग्रामीण संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। गांव में न तो तालाब है और न ही जलनिकासी के लिए नाला। गांव का गंदा पानी श्मशान घाट व खेतों में भर रहा है। बारिश के मौसम में गांव की स्थिति बदहाल हो जाती है। समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शासन द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना का लाभ गांव के लोगों को नहीं मिल रहा है। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को बताया। ग्राम हाफिजपुर की कुल आबादी 1300 है। जिसमें से कुल 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.