नई दिल्ली, फरवरी 5 -- पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमलों के जवाब में कई दिनों तक चले अभियान में कम से कम 216 लड़ाके, 36 नागरिक और 22 जवान मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि 26 जनवरी से शुरू किया गया अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, विश्वसनीय और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि होने पर पंजगुर और हरनाई जिलों के बाहरी इलाकों में अभियान शुरू किए गए। कई दिनों तक चले इस अभियान में कुल 216 आतंकवादियों को मार गिराया गया। आईएसपीआर ने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित 36 आम नागरिक तथा सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 22 कर्मी मारे गए। सेना ने बयान ...