पूर्णिया, फरवरी 19 -- फोटो-18FebPur53 डगरुआ प्रखंड के बलुवा गांव में महाविष्णु यज्ञ को लेकर भूमि पूजन करते श्रद्धालु। बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थानाक्षेत्र के मकैली पंचायत के बलुवा वार्ड संख्या पांच में महाविष्णु यज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया। स्थानीय मकाली पंचायत मुखिया सदस्य शंभू विश्वास ने बताया कि महाविष्णु यज्ञ 9 से 14 अप्रैल तक छह दिवसीय चलेगा। जिसमे 108 घंटे तक अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं कई भक्ति कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। अचार्य कपिल देव झा के द्वारा विधि विधान के साथ भूमि-पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि यह महाविष्णु यज्ञ की आवाज जहां तक जाती है वहां का वातावरण बिल्कुल स्वच्छ एवं पाप मुक्त हो जाता है। मौके पर मो. राजी, पूर्व जिला परिषद अनिल यादव, पूर्व मुखिया पंचायत मनोज विश्वास, मिथिलेश ठाकुर अरुण राय, राज...