सोनभद्र, मार्च 10 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिद्धि गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सोमवार सुबह विधि विधान से मुख्य यज्ञाचार्य पं. श्रीनिवास शुक्ला के नेतृत्व में आचार्यों ने यज्ञ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यजमान पं. हरीराम मिश्रा ने व्यास पीठ की पूजा आरती किया। वृंदावन से आए मुख्य कथावाचक आचार्य कौशलेंद्र त्रिपाठी ने श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन एवं विश्लेषण करते हुए बताया कि वामन भगवान ऋषि कश्यप और देवी अदिति के पुत्र थे। वामन अवतार भगवान विष्णु के पहले ऐसे अवतार थे जो मानव रूप में प्रकट हुए। वामन भगवान विष्णु के पांचवे अवतार थे। वे एक बालक के रूप में पृथ्वी पर आए थे। भगवान विष्णु ने दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.