बेगुसराय, जून 7 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित सदानंदपुर ढाला के समीप जयंती पेट्रोल पंप पर शनिवार को बदमाशों के द्वारा गोलीबारी की गई। घटना की सूचना मिलते ही बलिया एसडीपीओ नेहा कुमारी व थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के साथ ही पुलिस पंप के कर्मियों से पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद दो लड़के पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने पहुंचे। पेट्रोल कम देने को लेकर दोनों लड़के नोजलमैन डंडारी थाना क्षेत्र के मेंहा निवासी महेश महतो से उलझ गये। शोर सुन पंप के कर्मी इकट्ठा हो गये। कर्मियों को जुटते देख दोनों लड़के वहां से चले गये। थोड़ी देर बाद दोनों लड़का अन्य लड़कों के साथ पेट्रोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.