कटिहार, फरवरी 2 -- सालमारी, एक संवाददाता न्यायालय के निर्देशानुसार एवं एसपी के आदेश पर बलिया बेलौन थाना परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ आशुतोष मयंक आनन्द, थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन की उपस्थिति में 574.520 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। वर्ष 2025 में अलग-अलग 13 कांडों में पकड़े गये देसी एवं विदेशी शराब न्यायालय के आदेश पर नष्ट कर दिया गया। थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि अलग-अलग 13 कांडों में पकड़े गये 248 लीटर देसी एवं 226.520 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश पर थाना परिसर में कर दिया गया। समस्त अधिकारी के द्वारा वीडियोग्राफी भी की गई। इस की सूचना न्यायालय एवं पुलिस अधीक्षक को दे दी गयी है। मौके पर बलिया बेलौन थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य लोग एवं चौकीदार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...