धनबाद, सितम्बर 6 -- बलियापुर/प्रतिनिधि। रखितपुर, भिखराजपुर, दुधिया, लालाडीह, बाघमारा आदि सहित बलियापुर के विभिन्न गांवों से शुक्रवार को जश्ने इद मिलादुन्नवी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। विभिन्न गांवों से निकला जुलूस बलियापुर चौक पर आयोजित जलसा में शामिल हो गया। लोग नारा ऐ तकबीर, नारा ऐ रिसालत आदि नारे लगा रहे थे। जलसे को खतीब इमाम मोहर्रम अली, मौलाना अली हसन, हाफिज नइम, हाफिज सद्दाम, हाफिज हासिम, हाफिज सलीम, मोहतमिम मौलाना, तस्लीम रजा, मुस्ताक आलम, सकील अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, जियाउल मुस्तफा, मौलाना इदरीस आदि ने भी संबोधित किया। रमजान अंसारी, जमशेद अंसारी, नइम अंसारी, सहाबुद्दीन अंसारी, नुरूद्दीन अंसारी, युसूफ अंसारी, तैयब अंसारी आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.