धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद/बलियापुर, हिन्दुस्तान टीम धनबाद के अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बलियापुर प्रखंड में स्थित बीजगुणन प्रक्षेत्र, भिखराजपुर का निरीक्षण कर स्थिति का अवलोकन किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी, बलियापुर और जिला कृषि पदाधिकारी, धनबाद भी उपस्थित रहे। समेकित ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के अंतर्गत इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के आदर्श फार्म के रूप में विकसित किया जाना है। इसके अलावा अपर समाहर्ता, धनबाद ने गोविंदपुर प्रखंड में संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया। बत्तख पालन, दुग्ध उत्पादन के कार्य और सब्जी उत्पादन के कार्य की सराहना की साथ ही अन्य गतिविधियों में सुधार लाने का निदेश दिया। फार्म में डीसी के निर्देशानुसार शीघ्रता से केज की स्थापना करने को कहा है। 17 जनवरी को स्वयं डीसी द्वारा निरीक्षण कर कृषकों को इस मॉडल का प्र...