धनबाद, अक्टूबर 1 -- बलियापुर। बलियापुर, कुसमाटांड़, दुधिया, बाघमारा, प्रधानखंता, मुकुंदा सहित विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को महाअष्टमी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना का दौर सुबह नौ बजे जो शुरू हुआ देर शाम तक चलता रहा। मौके पर अध्यक्ष धीरजु महतो, वंशी पाल, राजेश परामाणिक, मथुरा प्रसाद महतो, सुनील कुमार महतो, गोपाल महतो, प्रेम महतो, भोलानाथ महतो,मुखिया साथी बनर्जी, पूर्व मुखिया कांहाइ बनर्जी, मदन महतो, मुनीलाल महतो, मुखिया उत्तम चौबे, अधर सहिस आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...