धनबाद, सितम्बर 3 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच की ओर से मंगलवार को प्लस टू हाइस्कूल मैदान में 26वां करम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका उद्‌घाटन प्रमुख पिंकी देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमरी, झामुमो नेता युद्धेश्वर सिंह, भाकपा माले नेत्री सीमा पासवान व प्राचार्य संतोष कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर कार्यक्रम में बंदरचुआं की किरण कुमारी, बड़ादहा की सरिता कुमारी, रखितपुर की भारती कुमारी, मोहनपुर की गुड़िया कुमारी सहित धनबाद, निरसा, झरिया व गोविन्दपुर प्रखंड से आए 150 से अधिक टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ भाग लिया। युवतियों ने गीत-नृत्य के माध्यम से भाइयों की दीर्घायु होने की कामना की। गीत नृत्य का दौर दोपहर बाद जो शुरू हुआ, देर शाम तक चला। पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि संस्कृति ही हमारी पहचान है। इसे हर-हाल में बरकरार...