धनबाद, अप्रैल 26 -- बलियापुर/प्रतिनिधि। मदर टेरेसा हाइस्कूल में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस सप्ताह मनाया गया। बीबीएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ0 सरोज कुमार सिंहा ने बच्चों को पृथ्वी दिवस की महत्ता से अवगत कराया। मौके पर शिक्षकों व बच्चों ने अपने हर जन्म दिन पर पौधा रोपन का संकल्प लिया। प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद, उमेश कुमार सिंहा, हरेन्द्र कुमार, प्रिया कुमारी, रूपक ठाकुर, कविता कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि मौके पर थे। मौके पर भाषण प्रतियोगिता हुइ। प्रतियोगिता में अनुभव कुमार अव्वल रहे। पायल कुमारी महतो ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रेया तिवारी तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...