धनबाद, फरवरी 2 -- हरिओम सेवा संस्था ने सोमवार को पतलाबाड़ी ऑफिसर्स कोलोनी में अर्से से बीमार चल रही राजनंदिनी चक्रवर्त्ती को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया। विधायक प्रतिनिधि सदस्य शीतल दत्ता ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही संस्था का लक्ष्य रहा है। संस्थापक सदस्य बिनोद सिंह, अध्यक्ष डॉ0 स्वरूप चौधरी, प्रेमांशु पाल, सूर्यगोपाल भट्टाचार्य, राजेश सिंह आदि मौके पर थे। पीड़िता का इलाज सीएमसी वेल्लोर में होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...