धनबाद, नवम्बर 24 -- कृषि विज्ञान केन्द्र में सोमवार को गेहूं व सब्जियों की उन्नत खेती पर किसानों का एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ। उद्घाटन आइएआरआइ के ओएसडी नोडल पदाधिकारी डॉ0 विशाल नाथ ने किया। उन्होंने मिलेट(श्री अन्न) फसलों के महत्व, पोषणीय लाभ, जलवायु अनुकूल खेती में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। समन्वयक प्रधान वैज्ञानिक डॉ0 अनिल कुमार ने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, इसके लाभ व जैविक खेती में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वरीय वैज्ञानिक डॉ0 आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को पीएम कृषि सम्मान निधि, पीएम कृषि सिंचाइ योजना सहित सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया। पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ0 नवीन कुमार, किसानों में पूजा कुमारी, माया रजक, आशा देवी, कार्यक्रम समन्वयक रमण कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, देवप्रकाश शुक्ल, मानिक रजक, श्...