धनबाद, अप्रैल 19 -- बलियापुर। दामोदर नदी की तलहटी पर अवस्थित कालाझोर गांव सात दिनों से अंधेरे में है। शिक्षक शिवशंकर बाउरी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर 12 अप्रैल से खराब है। विभाग को इसकी सूचना दी गयी बावजूद नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। दूसरी तरफ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गांव की तीन सौ आबादी इससे प्रभावित है। जेइ का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.