धनबाद, मार्च 23 -- बलियापुर। मेट्रो हार्डकोक में शनिवार को भट्ठा प्रबंधन के प्रतिनिधि व आंदोलनकारी मजदूर प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद मजदूरों ने बेमियादी हड़ताल वापस ले लिया। वार्ता के बाद मजदूर काम पर वापस लौट आए। भट्ठा प्रबंधन के प्रतिनिधि सुनील गोयल ने मजदूर प्रतिनिधियों को अक्टूबर 2024 से बढ़ोत्तरी दर पर मजदूरी भुगतान करने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर बीसीकेयू संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी, केन्द्रीय सचिव शिवकुमार सिंह, आनंदमयी पाल, देवाशीष पांडेय, गणेश महतो, अर्जुन महतो, सुलेमान अंसारी, वसंती देवी, चंपा देवी, रीना देवी, अमल दास, लखन गोप, जीतु रजक, मंतोष रजवार आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.