धनबाद, मई 18 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज वन के संवेदक श्रीराम ईपीसी कंपनी की लापरवाही से घड़बड़, सीमपाथर, शीतलपुर, बाघमारा सहित दो दर्जन गांवों में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। जलापूर्ति योजना के तहत शीतलपुर में लगा मोटर तीन दिनों से खराब पड़ा है। जलापूर्ति ठप रहने से पानी के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता जनार्दन प्रसाद सिंह ने इसके लिए संवेदक श्रीराम ईपीसी कंपनी को जिम्मेवार ठहराया है। सहायक अभियंता का कहना है कि श्रीराम ईपीसी कंपनी के कर्मियों का वेतन सात माह से बकाया रहने के कारण कर्मी काम में लापरवाही बरत रहे हैं। वरीय अधिकारियों से ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की गई है। ईपीसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया। जलापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.