धनबाद, जुलाई 5 -- बलियापुर। परसबनियां के पंचायत समिति सदस्य रोहित महतो ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पंचायत राज पदाधिकारी ने नाम संबोधित पत्र में पंसस महतो ने कहा है कि तीन महीने से पंसस की मासिक बैठक नहीं हुई, जो अधिकारियों की मनमानी दर्शाता है। पंसस ने पंचायत राज पदाधिकारी से इस्तीफा मंजूर करने की बात कही है। इस्तीफा पत्र की प्रति विधायक चंद्रदेव महतो, प्रमुख, उपप्रमुख, डीसी, बीडीओ व बीपीआरओ को भी दी है। हालांकि पंसस महतो के इस्तीफा पत्र पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.