धनबाद, जनवरी 14 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। ढांगी में मंगलवार को पारंपरिक सप्ताहव्यापी पूस पर्व के मौके पर जबर टुसू गीत व चौउड़ल प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की शुरुआत रूम्पा कुमारी की टीम की ओर से प्रस्तुत वंदना गीत से हुई। कार्यक्रम प्रारंभ होते ही आसपास गांवों के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गीत का दौर दोपहर बाद जो शुरू हुआ, देर शाम तक चलता रहा। प्रतियोगिता में आसपास गांवों के दर्जनों टीमों ने दलबल व आकर्षक चौउड़ल के साथ भाग लिया। बालाओं के टुसू गीतों से एक ओर जहां आसपास का माहौल गुंजायमान हो गया था, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की झलक दिख रही थी। बालाओं ने गीतों के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। मौके पर चंद्रमोहन महतो, रंजीत महतो, सिथुन कुमार महतो, मधु महतो, शंभु महतो, प्रकाश महतो आदि थे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण व झूमर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.